संत निरंकारी मिशन की तरफ से रविवार से जिले में प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान का चौथे चरण शुरू होगा। इस लेकर चूरू में रविवार को सुबह 8 बजे कार्यक्रम होगा। मंडल सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि यह अभियान देशभर में 1500 से अधिक स्थानों में एक साथ आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को जल संरक्षण तथा स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा।


