निरंकारी मिशन का झील पर स्वच्छता अभियान:राजसमंद झील के व्यायामशाला घाट पर पहुंच श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

राजसमंद में निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह की जयंती पर मिशन अमृत के स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान के तहत राजसमंद झील पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मिशन सेवादार का कारवां राजसमंद झील के व्यायामशाला घाट पर पहुंचा जहां पांच घंटे श्रमदान कर झील जल स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान का शुभारंभ करते हुए राजसमंद झील संरक्षण अभियान समन्वयक दिनेश श्रीमाली ने कहा कि सच्चे अर्थों में जल से छल नहीं करने वाले ही महाकुंभ स्नान पुण्य के भागी होते हैं। ऐसे में हमें अपने जीवन में वातावरण, विचार और व्यवहार स्वच्छता के संस्कार स्थापित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन सदैव से सेवा कार्य की अगुवाई करते हुए लोक शिक्षण का काम करता रहा है। पूज्य बाबा हरदेव सिंह की जयंती पर देश व्यापी जल स्वच्छता अभियान हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। निरंकारी मिशन की जिला प्रभारी शोभा गोस्वामी ने बाबा हरदेव सिंह के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव और प्रकृति के प्रति हमारा दायित्व सकारात्मक होना चाहिए तब ही धरती का पर्यावरण सुरक्षित रह पाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद के सफाई निरीक्षक गिरिराज गर्ग, सेवादार महेश कोटवानी, हीरालाल, राकेश कुमार सहित श्रमदानी उपस्थित रहेे। माटा मोहल्ला के झील तट स्थित पार्क से व्यायामशाला घाट पर झील पेटा, पाल की सफाई कर बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, कचरा, कपड़े का निस्तारण कर ट्रेक्टर ट्राली में भरकर डम्पिंग यार्ड पर भिजवाया गया। प्रारंभ में सभी ने प्रार्थना करते हुए स्वच्छता की भी शपथ ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *