निर्मला सीतारमण जैसलमेर में सोनार फोर्ट की गलियों में घूमीं:गोल्डन सिटी को बताया वंडरफुल, बॉर्डर पर जवानों का बढ़ाया हौसला

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को जैसलमेर का विजिट किया। 55वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में जैसलमेर आई निर्मला सीतारमण ने रविवार को तनोट माता मंदिर, सोनार फोर्ट की गलियों का भ्रमण कर जैसलमेर को वंडरफुल सिटी बताया। साथ ही बॉर्डर पर जवानों से मुलाकात कर उनका हौंसला भी बढ़ाया।
सोनार फोर्ट की गलियों के भ्रमण के दौरान विधायक छोटू सिंह भाटी समेत कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। वापस लौटी दिल्ली
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी 3 दिवसीय जैसलमेर यात्रा के बाद रविवार दोपहर को इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली लौट गई। जैसलमेर दौरे के दौरान निर्मला सीतारमण ने शनिवार को होटल मैरियट में जीएसटी काउंसिल की बैठक की। जिसमें कई राज्यों के सीएम, उप मुख्यमंत्री व फाइनेंस सेक्रेटरी ने हिस्सा लिया। रविवार को सीतारमण ने जैसलमेर भ्रमण कर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी।​​​​​​​ बॉर्डर स्थित तनोट माता मंदिर में किए दर्शन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को भारत-पाक सरहद स्थित शक्तिपीठ तनोट माता के दर्शन किए एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां तनोटराय से देश में खुशहाली की मंगल कामना की। उन्होंने तनोट परिसर में ऑडियो विजुअल और हथियार प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
BSF डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़ ने उनको इस प्रदर्शनी के बारे में ब्रीफ किया। इससे पहले सीतारमण ने तनोट माता मंदिर परिसर में स्थित विजय स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां पर सीमा सुरक्षा बल की विशेष गार्ड द्वारा वित्त मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।​​​​​​​ जवानों की हौंसला अफजाई की
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विषम परिस्थतियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे सीमा सुरक्षा बल के बहादुर जवानों से बातचीत की व उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि देश की प्रथम रक्षा पंक्ति के रूप में विख्यात सीमा सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात कर उन्हें आज गर्व की अनुभूति हो रही है। मंदिर परिसर में आईजी बीएसएफ एम एल गर्ग समेत कई अधिकारियों ने उनका स्वागत किया एवं तनोट माता की तस्वीर भेंट की।​​​​​​​ सोनार फोर्ट की गलियों में घूमी वित्त मंत्री
तनोट माता मंदिर के दर्शन के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जैसलमेर शहर पहुंची और यहां सोनार फोर्ट का भ्रमण किया। इस दौरान वे सोनार फोर्ट की गलियों में घूमी। यहां लोगों ने उनका स्वागत किया। सोनार फोर्ट को देखकर उनके मुंह से निकला वंडरफुल। लोगों ने सीतारमण का सोनार फोर्ट में स्वागत सत्कार किया। वे यहां गलियों में पीले पत्थरों से बने सोनार फोर्ट को देख कर काफी रोमांचित हुई।
उन्होंने वहां म्यूजियम को देखा और जैसलमेर के इतिहास के बारे में जानकारी ली। गाइड गजेंद्र शर्मा ने उनको जैसलमेर के इतिहास के बारे में बताया। सोनार फोर्ट को देख सीतारमण काफी रोमांचित हुई। इसके बाद स्थानीय मंदिर पैलेस में वे पूर्व राजपरिवार सदस्य डॉ. जितेंद्र सिंह व उनके परिवार से मुलाकात भी की। दोपहर 2 बजे के बाद वे दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाइट से रवाना हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *