लुधियाना| एसडीपी कॉलेज फॉर वुमन की स्टूडेंट्स ने दिसंबर 2024 में हुए एमएससी (मैथ्स) तीसरे सेमेस्टर की पेपरों में अच्छा परिणाम हासिल किया। निर्मल कौर ने कॉलेज में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, नव्या ने कॉलेज में दूसरा और एकता ने तीसरा स्थान हासिल कर अपने प्रतिभा का परिचय दिया। स्टूडेंट्स ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवारों के अटूट समर्थन और एसडीपी कॉलेज के स्टाफ सदस्यों की प्रतिबद्धता को दिया। एसडीपी सभा और एसडीपी कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष बलराज भसीन, प्रिंसिपल डॉ. नीतू हांडा और स्टाफ सदस्यों ने स्टूडेंट्स को बधाई दी। अध्यापकों ने स्टूडेंट्स को उनके भविष्य भी इसी तरह से प्रगति करने और जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं।


