निर्मल स्वामी जी का निर्वाण उत्सव मनाया

भास्कर न्यूज | अमृतसर निर्मल स्वामी आश्रम माल रोड में स्वामी जी का 54वां निर्वाण उत्सव मनाया गया। जिसमें संत-महापुरुषों एवं भक्तों ने भाग लिया। निर्मल अखाड़ा हरिद्वार से स्वामी ज्ञानदेव सिंह जी, स्वामी स्वरूपा नन्द जी, स्वामी अनन्ता नन्द जी, स्वामी मूलानन्द जी, स्वामी सत्पृत हरि, स्वामी आतम ज्योती, स्वामी लक्ष्मण नन्द जी, संत आरती देवा जी आदि उपस्थित हुए। इस अवसर पर नशा विरोधी समाज निर्माण संस्था के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा ने संतों से मिलकर नशे को मिटाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज सभी वर्ग नशे के खिलाफ उठ खड़े हुए हैं। संतों ने भी इसका विरोध किया और नौजवान को मुख्य धारा पर लाने के लिए सरकार से अनुरोध भी किया। उन्होंने कहा कि अब जो बीड़ा सरकार ने उठाया है उसकी तह तक जाकर नशे का सफाया करें और युवा पीढ़ी को नशा मुक्त करके देश को मजबूत किया जाए। क्योंकि देश की नींव को पक्का करने के लिए मजबूत रखने के लिए नौजवान पीढ़ी को नशा मुक्त रखना बहुत जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *