निर्माणाधीन PM आवास में 5 साल की बच्ची से रेप:खेलने के बहाने साथ ले गया नाबालिग, मां को आते देख भागा; रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजी

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 5 साल की बच्ची से 14 साल के लड़के ने रेप किया है। रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजी है। वे अक्सर साथ में खेलते थे। मंगलवार को किशोर उसे खेलने के बहाने निर्माणाधीन PM आवास ले गया जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। किशोर की मां ने ही उसे ऐसा कृत्य करते देख लिया। जिसके बाद मां के चिल्लाने पर वह अपना कपड़ा लेकर भाग गया और गांव में ही कही छुप गया। बच्ची कमरे में संदिग्ध पड़ी थी। कपड़े पर ब्लड के निशान थे। फिलहाल बच्ची का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना के वक्त बच्ची के परिजन दशगात्र में शामिल होने गए थे। जिसे जानकारी देकर बुलाया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के बाद उसने सारी बात बताई। पड़ोस में देवर के घर बच्ची को छोड़कर जाते थे जानकारी के मुताबिक, दोनों का घर आसपास है। पड़ोस में ही उनके देवर देवरानी का घर है। परिजन अक्सर बच्ची को छोड़कर जाया करते थे। किशोर की मां 8 महीने की गर्भवती है। वह घर में आराम कर रही थी, तभी किशोर उसे अपने साथ ले गया था। गाय की आवाज सुनकर मां आई जहां पीएम आवास बन रहा है वह किशोर की नानी का घर है। वहीं पास में ही कई गाय खड़ी थी, जो इस घटना के बाद आवाज करने लगी। गाय की आवाज सुनकर देवरानी उठकर आई तो किशोर को अनैतिक कृत्य करते देखा। आरोपी के माता पिता बेहोश घटना के बाद आरोपी किशोर के माता पिता बेहोश हो गए थे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची के परिजन से बार बार माफी मांग रहे है। बता दें कि जिस बच्ची से रेप हुआ है वे लोग तीन भाई बहन है। डेढ़ साल की बच्ची को परिजन अपने साथ ले गए थे। 14 साल का आरोपी हिरासत में किशोर घटना को अंजाम देने के बाद गांव में ही छिपा था जिसे ढूंढ लिया गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 14 साल के आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता के परिजन सदमें में पीड़िता के माता-पिता मजदूरी और खेती-किसानी करते हैं। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। आरोपी और पीड़िता अक्सर साथ खेलते थे। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और पीड़िता के परिजन सदमे में हैं। …………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में 8 साल की बच्ची से फैमिली-फंक्शन में रेप:रिश्तेदार ने सुनसान जगह पर किया दुष्कर्म, राजधानी में हर 60 घंटे में एक बलात्कार रायपुर में 8 साल की बच्ची से रिश्तेदार ने रेप किया है। बच्ची को जबरन अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बच्ची को जमकर डराया धमकाया। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *