निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे महापौर रामू रोहरा:घटिया क्वालिटी पर अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा- जांच कराए या तो वर्क ऑर्डर कैंसल करे

धमतरी में शपथ लेने के ठीक एक दिन महापौर रामू रोहरा बिलाई माता मंदिर मार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान सड़क पर लगे चेकर की जांच के दौरान कार्य की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं मिली। महापौर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। साथ ही उनका भुगतान रोक दिया गया है। जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि या तो जांच कराए या तो वर्क ऑर्डर कैंसिल करे। महापौर ने निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य नियमानुसार किया जाए। उन्होंने मौजूदा घटिया कार्य को रोककर नए सिरे से गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अब भी काम की गुणवत्ता में सुधार नहीं होता है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी और निर्माण कार्य को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। 1 मार्च को ली शपथ बता दें कि धमतरी नगर निगम के महापौर ने 1 मार्च को 40 पार्षदों के साथ शपथ लिया। शपथ के ठीक अगले दिन नहर नाका चौक से बिलाई माता मंदिर तक जाने वाली रोड के आजू-बाजू चेकर लगाया जा रहा है। जिसकी शिकायत मिलते ही वे निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारी एवं ठेकेदार को लगाई फटकार इस दौरान महापौर एक्शन मोड़ पर नजर आए और कार्य को देख अधिकारी एवं ठेकेदार को फटकार लगाई। अधिकारियों को कार्यस्थल पर बुलाकर सख्त निर्देश किया कि काम में गुणवत्ता विहीन कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाऐगा। महापौर रामू रोहरा ने दैनिक भास्कर से चर्चा करते हुए कहा कि जनता की बार-बार सूचना पर आना पड़ा, जनता का कहना है कि जो चेकर लग रहा है वह कमजोर है। नीचे जो स्लैप देना था। वह भी नहीं दिया गया है। नीचे रेत डाल कर काम को निपटाया जा रहा है। ‘जांच कराए या तो वर्क ऑडर कैंसल करे’ जब खुद पहुंच कर देखा तो चेकर पर ही मजबूती नही है। अधिकारियों को बुलाकर निर्देश दिया गया है कि लगे हुए चेकर को जांच कराए या तो वर्क ऑडर को कैंसल करे। अन्यथा जांच कर कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार बर्दास्त नही किया जाएगा – महापौर उन्होंने आगे कहा कि ठेकेदार का भुगतान को रोकने कहा गया है। जब तक सही काम नही होगा तब तक पेमेंट नही किया जाएगा। धमतरी शहर की आराध्य देवी मां बिलारी माता मंदिर जाने का एक ही खूबसूरत रास्ता है जिस पर भ्रष्टाचार बर्दास्त नही किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *