लोहरदगा|नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 अंतर्गत लोहरदगा नगर परिषद के अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के सभी विधिमान्य अभ्यर्थियों के लिए सोमवार को नगर भवन में निर्वाचन व्यय संधारण संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें सभी अभ्यर्थियों को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगरपालिका चुनाव 2026 में व्यय संधारण संबंधित प्राप्त निर्देशों से अवगत कराया। साथ ही निर्धारित समय में अपने व्यय की जानकारी देने व समय पर उपस्थित होने के समय से अवगत कराया गया। वहीं बताया गया कि अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी 6 लाख रुपए और पार्षद 1.5 लाख रुपए से अधिक खर्च नहीं कर सकते हैं। वहीं जिला में स्टेटिक सर्विलांस टीम के द्वारा लगातार जांच किए जाने की जानकारी दी गई। साथ ही सभी अभ्यर्थियों को आदर्श आचार संहिता के पालन करने की जानकारी दी गई। मौके पर व्यय प्रेक्षक संजय कुजूर, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास सहित सभी निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित थे।


