निर्विरोध वार्ड पार्षद मीना देवी लड़ चुकी है मुखिया का चुनाव

भास्कर न्यूज | रामगढ़ रामगढ़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 16 से निर्विरोध वार्ड पार्षद बनने वाली मीना देवी (पति गणेश पासवान) की राजनीतिक उपलब्धि मिसाल बन गई है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद वार्ड क्षेत्र के लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस बीच वार्ड लोगों के अलावा समाज के लोग स्वागत कर सम्मानित कर रहे है। क्योंकि, वार्ड पार्षद मीणा देवी लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही है, और क्षेत्र की जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ बनाई है। स्वच्छता, सड़क, नाली, पेयजल, शिक्षा और गरीब-वंचित तबके के लिए कई कार्यों से खुद को स्थापित किया है। मंगलवार की शाम को अखिल भारतीय अनुसूचित जाति उत्थान परिषद रामगढ़ के लोगों ने वार्ड पार्षद मीणा देवी के आवास सिरका पहुंचे। यहां, लोगों ने निर्विरोध पार्षद बनने पर बुके और नीला गमछा देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि निर्विरोध वार्ड पार्षद मीना देवी ने वर्ष 2010 में त्रिस्तरीय चुनाव में सिरका पूर्वी पंचायत से मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वे महज 56 वोटों से हार गई थी। इस सीट से मंजू जोशी जीती थी। इस बीच 2018 में नगर परिषद बनने के बाद चुनाव में मीना देवी के पति गणेश पासवान लड़े और जीत कर वार्ड पार्षद बने। इस बार उनकी पत्नी मीना देवी निर्विरोध वार्ड पार्षद बनी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *