निलंबित सरपंच-उपसरपंच के खिलाफ एसीबी करेगी कार्रवाई:फर्जी पट्टे जारी करने का है आरोप, सीईओ ने बीडीओ को तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश

बारां की सीमली पंचायत में फर्जी पट्टे जारी करने के मामले में नई कार्रवाई सामने आई है। पंचायती राज विभाग के आदेश पर निलंबित सरपंच और उप सरपंच के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज किया जाएगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीमली ग्राम पंचायत द्वारा दो फर्जी पट्टे जारी किए गए थे। इस मामले में पंचायती राज विभाग की जांच के बाद 12 फरवरी को सरपंच संगीता यादव और उप सरपंच नरेश कुमार मीणा को निलंबित कर दिया गया था। राज्य सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। विभाग से सोमवार को प्राप्त पत्र में दोनों पदाधिकारियों के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला परिषद सीईओ ने बारां पंचायत समिति की बीडीओ श्वेता खोरवाल को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *