निवाई में क्रिकेट सट्टे को लेकर छापेमारी:टोंक डीएसटी और स्थानीय पुलिस की कार्रवाई, बड़े पैमाने पर खेला जा रहा था

निवाई शहर में भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच के दौरान बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी की सूचना पर टोंक DST और निवाई थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। पुलिस ने भगतसिंह कॉलोनी क्षेत्र में छापा मारा, जहां करोड़ों रुपए के सट्टे का अनुमान लगाया जा रहा है। यह कार्रवाई DST प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में की जा रही है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और किसी भी बाहरी व्यक्ति को मौके पर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से सट्टा संचालित होने की आशंका थी। पुलिस की यह कार्रवाई शहर में क्रिकेट सट्टे के खिलाफ एक बड़ी पहल मानी जा रही है। फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई जारी है और अधिकारी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *