निवाड़ी में अवैध खनन करते जेसीबी जब्त:पृथ्वीपुर में खनिज विभाग ने की कार्रवाई, कलेक्टर बोले-लगातार जारी रहेगा अभियान

निवाड़ी के पृथ्वीपुर तहसील में खनिज विभाग ने शनिवार को अवैध मिट्टी उत्खनन पर कार्रवाई की। ग्राम पनिहारी में अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन जब्त की गई। यह कार्रवाई कलेक्टर जमुना भिड़े के स्पष्ट निर्देशों के तहत की गई। जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन पर शिकंजा जिला प्रशासन लगातार अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर निगरानी बढ़ा रहा है। खनिज विभाग की टीम ने ग्राम पनिहारी में दबिश दी और अवैध खनन करते हुए जेसीबी को पकड़ा। जब्त वाहन को सुरक्षा के लिए पृथ्वीपुर थाने में रखा गया है। सघन चेकिंग अभियान में थाना और खनिज विभाग की भागीदारी यह कार्रवाई जिला खनिज अधिकारी अजय मिश्रा के निर्देशन में की गई। पृथ्वीपुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह गुर्जर, खनिज निरीक्षक बृजेश कुमार अहिरवार और पृथ्वीपुर थाने की विशेष टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध गतिविधि का पर्दाफाश हुआ। कलेक्टर बोले-अवैध परिवहन पर जारी रहेगी कार्रवाई खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन या खनिजों का अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर जमुना भिड़े ने निर्देश दिए हैं कि संलिप्त भू-माफियाओं और वाहन स्वामियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *