माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा का आज से शुभारंभ हो गया है। पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। निवाड़ी जिले में कुल 3413 परीक्षार्थियों में से 3364 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जबकि 49 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। यह परीक्षा निवाड़ी जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 निवाड़ी में 132 परीक्षार्थियों में से 9 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवाड़ी में 267 विद्यार्थियों में से 20 गैरहाजिर रहे। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीपुर में 318 परीक्षार्थियों में से एक, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीपुर में 150 में से दो और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओरछा में 253 में से तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेरोन में 130 में से दो, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेहरका में 196 में से एक तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरिचरकला में 243 में से एक विद्यार्थी अनुपस्थित पाया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमरा में भी 146 में से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। निवाड़ी के सरस्वती शिशु मंदिर परीक्षा केंद्र पर 184 में से दो, स्कॉलर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवाड़ी में 214 में से दो और जीसस क्राइस्ट मॉडल स्कूल निवाड़ी में 229 में से दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दिव्य संस्कार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवाड़ी में 166 में से दो और राज मॉडर्न हाई स्कूल पृथ्वीपुर में 209 में से एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा। वहीं, कुछ परीक्षा केंद्रों पर शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। शासकीय हाई स्कूल सेंदरी में सभी 119 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। अल्फोंसा हाई स्कूल पृथ्वीपुर में सभी 138 और संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीपुर में सभी 99 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। ब्राइट कैरियर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीपुर में भी सभी 220 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।


