निवेश के नाम पर मुनाफे का लालच देकर कारोबारी से 20 लाख की ठगी

लुधियाना| निवेश पर मोटा फायदा दिलाने का लालच देकर एक होजरी कारोबारी से 20 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। थाना डिवीजन-1 पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोबिंद नगर, पक्खोवाल निवासी विजय विग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जान-पहचान मधुबन एन्क्लेव, बाडेवाल रोड निवासी जोगिंदर पाल जिंदल से थी। कुछ समय पहले जिंदल ने उसे एक व्यापार में निवेश कराने की बात कहकर रकम पर अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया। विजय के अनुसार, भरोसा कर उसने 20 लाख रुपए निवेश के नाम पर दे दिए। काफी समय बीत जाने के बावजूद न तो उसे कोई मुनाफा मिला और न ही उसकी मूल रकम लौटाई गई। जब भी पैसे वापस मांगने की बात की, आरोपी टालमटोल करता रहा। आखिरकार पीड़ित ने 30 दिसंबर 2025 को पुलिस के उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत दी। कई महीनों तक दस्तावेजों की जांच और पड़ताल के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *