रांची | सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा रविवार को आम लोगों के लिए नि:शुल्क जांच शिविर लगाया गया। मोरहाबादी मैदान के ऑक्सीजन पार्क में सुबह 6:30 बजे से दी क्लब के सहयोग से निशुल्क जांच शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक स्वास्थ्य प्रभारी विशाल महलका और सौरव रायका के दिशा निर्देशन में लगे कैंप में 50 से अधिक लोगों की जांच की गई। शिविर को सफल बनाने में अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सचिन निकुंज पोद्दार, कोषाध्यक्ष गौरव काबरा के अलावा निवर्तमान अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, विकास अग्रवाल, आशीष डालमिया ने अहम भूमिका निभाई।


