निशुल्क स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर 20 फरवरी को

राहौद | सांदीपनी महाविद्यालय में 20 फरवरी, शुक्रवार को निशुल्क विशाल स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में विशेष रूप से मोतियाबिंद की जांच की जाएगी और चयनित मरीजों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। महाविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा नेत्र परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य जांच, परामर्श और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया जाएगा। मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का पंजीकरण कर उनके ऑपरेशन की व्यवस्था नि:शुल्क की जाएगी। इसके साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *