निहाल चंद दोबारा बने मंडी बीजेपी जिलाध्यक्ष:पूर्व सीएम बोले- मंडी में पार्टी ने बनाए सबसे अधिक सदस्य; पानी घोटाला पर सरकार को घेरा

मंडी से निहाल चंद शर्मा को दोबारा बीजेपी जिलाध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को मंडी सर्किट हाउस में उनकी नियुक्ति की घोषणा चुनाव अधिकारी गगरेट से पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने की। इस अवसर पर पांच विधानसभा क्षेत्र में बनाये गए सभी मण्डलाध्यक्षों का भी परिचय करवाया गया और उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी उपस्थित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी जिला आज संगठन पर्व में इस लिए बधाई का पात्र है कि सबसे ज्यादा 1 लाख 23 हज़ार सदस्य पार्टी ने यहां से बनाए हैं। पूरे प्रदेश में जहां 15 लाख से अधिक सदस्य बनाए गए, वहीं अकेले पांच विधानसभा क्षेत्र वाले जिला मंडी ने इतने सदस्य बनाकर शीर्ष पर जगह बनाई है। यही नहीं सबसे ज्यादा 2500 सक्रिय सदस्य भी मंडी जिला से बने हैं। हिमाचल में पानी घोटाला पर चर्चा का विषय- ठाकुर जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सेब घोटाले के बाद अब पानी घोटाला चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व प्रदेश में सेब घोटाले एक चर्चित घोटाला था। लेकिन अब पहली बार शिमला के ठियोग में हुए लगभग सवा करोड़ रुपए के पानी आपूर्ति घोटाले मामले में स्कूटर और मारुति कारों पर पानी की आपूर्ति की गई है। इसमें आरटीआई के माध्यम सभी वाहनों के नंबर और लोगों के नाम भी उजागर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने संबंधित उच्च अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री घोटाले में अधिकारियों के साथ संलिप्त कांग्रेस नेता और ठेकेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *