नींद में सो रहे किसान पर हमला:लाठियों से हाथ-पैर तोड़ दिए, जमीन के झगड़े में पुरानी रंजिश

अलवर के थानागाजी के ग्राम खेड़ा मूंडियावास शनिवार रात करीब 11 बजे के आसपास खेत में नींद में सो रहे किसान पर लाठियों से हमला कर दिया। जमीन के झगड़े को लेकर पुरानी रंजिश के तहत किसान के हाथ पैर तोड़ दिए। इससे पहले भी किसान व उसके परिवार के लोगों से मारपीट की जा चुकी है। झगड़ करने वाले अपराधी प्रवृति के लोग बताए गए हैं। पीड़ित किसान गिर्राज प्रसाद मीणा ने बताया कि उनकी खातेदारी जमीन है। जिस पर कब्जा करने की नीयत से गांव के कुछ दबंग खेत लाठी-डंडों व सरियों से उस पर हमला किया। वह रात को नींद में सो रहा था। अचानक लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट करने वालों में गांव के दयाराम, यादराम, तुलसी सहित कई अन्य लोग थे। ये सब लोग अचानक खेत में आए। आते ही मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर खेत में ही गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर हमलावर फरार हुए। घायल गिर्राज प्रसाद मीणा को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तत्काल अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, पीड़ित के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पीड़ित किसान का कहना है कि करीब छह महीने पहले भी इन्हीं लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी, लेकिन उस समय भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब दोबारा जानलेवा हमला कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *