अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। छात्रा को फंदे से उतारकर परिवार के लोग जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस सुसाइड के कारणों को लेकर जांच में जुटी है। छोटे भाई ने बहन को फंदे पर लटका देखा अलवर गेट थाने के हेड कॉन्स्टेबल होशियार सिंह ने बताया- नारेली गांव की के रहने वाली निकिता(21) पुत्री प्रेमनाथ ने सोमवार सुबह अपने घर पर कमरे में पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सबसे पहले छोटे भाई ने देखा तो परिवार को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोग उसे फंदे से उतार कर जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में निकिता के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मेडिकल जूरिस्ट की सूचना पर पुलिस मोर्चरी पहुंची और मामले की जानकारी ली गई। पुलिस जांच में जुटी निकिता नीट की तैयारी कर रही थी। शुरुआत में परिवार के लोग पोस्टमार्टम करने से इनकार कर रहे थे। समझाइश के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को दिया गया। निकिता के सुसाइड को लेकर मामले की जांच की जा रही है। निकिता के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ। मामले में अनुसंधान जारी है।


