नीट पीजी की राउंड 3 काउंसलिंग जारी है। इस साल भी एनबीईएमएस ने नीट पीजी 2025 के लिए क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल में बदलाव किया है। एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी में जीरो पर्सेंटाइल यानी माइनस 40 मार्क्स पर भी एडमिशन मिल रहा है। राउंड 2 की काउंसलिंग के बाद देशभर में 18 हजार से ज्यादा पीजी मेडिकल सीट्स खाली रह गई थीं। इन्हें भरने के लिए क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल कम किया गया है। 2023 में भी जीरो पर्सेंटाइल पर एडमिशन दिया गया था। वैसे साल 2019 से नीट पीजी की पर्सेंटाइल लगातार कम हो रही है। एनेस्थेसियोलॉजी में सबसे ज्यादा 689 सीट्स खाली हैं। सीटें भरने के लिए पर्सेंटाइल घटाए 2025 में नीट पीजी के लिए 2.43 लाख ने व 2024 में 2.28 लाख ने रजिस्ट्रेशन कराया था। देश में 33,416 सरकारी कॉलेज की सीट्स हैं। निजी कॉलेजों में सीट्स खाली रह जाती हैं, इसलिए पर्सेंटाइल कम किया जा रहा है। सीट्स को नॉर्मल में बदल देना चाहिए फाइमा इंडिया के एग्जीक्यूटिव डॉ. आकाश सोनी ने कहा कि निजी कॉलेजों की सीटें भरने के लिए कट ऑफ पर्सेंटाइल कम किया जाता है। इसकी जगह राउंड 2 काउंसलिंग के दौरान ही सीट्स को नॉर्मल सीट्स में बदल देना चाहिए।


