जशपुरनगर | नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) यूजी के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 मार्च तक किए जा सकते हैं। जबकि 9 से 11 मार्च तक त्रुटि सुधार होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यह परीक्षा 4 मई को आयोजित की जाएगी। पिछली बार इस परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ से 45213 छात्रों ने पंजीयन किया था। 43873 परीक्षा में शामिल हुए थे। 50 प्रतिशत से अधिक छात्र क्वालिफाई हुए थे। इस बार बड़ी संख्या में आवेदन का अनुमान है। प्रदेश में दस सरकारी और 5 निजी मेडिकल कॉलेज हैं।


