कल की बड़ी खबर भारत की इकोनॉमी से जुड़ी रही। नीति आयोग के सदस्य अरविंद विरमानी ने न्यूज एजेंसी PTI से भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर नया दावा किया है। विरमानी ने कहा है कि भारत इस साल तक दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा और जापान से आगे निकल जाएगा। नीति आयोग के CEO बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने 24 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया है। वहीं, इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइलिंग की प्रोसेस जून के पहले हफ्ते से शुरू हो सकती है। आम तौर पर ये 1 अप्रैल से शुरू हो जाती है, लेकिन इस साल इसमें देरी हो रही है। देरी की वजह आईटीआर फॉर्म के लिए जरूरी ऑनलाइन टूल्स उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. नीति आयोग के सदस्य बोले–भारत चौथी बड़ी इकोनॉमी नहीं बना: साल के अंत तक बन सकता है; CEO ने कहा था- मुकाम हासिल किया नीति आयोग के सदस्य अरविंद विरमानी ने न्यूज एजेंसी PTI से भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर नया दावा किया है। विरमानी ने कहा है कि भारत इस साल तक दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा और जापान से आगे निकल जाएगा। भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर है। मुझे व्यक्तिगत रूप से भरोसा है कि ऐसा 2025 के अंत तक हो जाएगा। इस बात को पुख्ता तरीके से रखने के लिए हमें 12 महीने का डेटा देखना होगा। तब तक यह पूर्वानुमान रहेगा। वहीं, नीति आयोग के CEO बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने 24 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. जून के पहले हफ्ते से शुरू हो सकती है ITR-फाइलिंग: आम तौर पर 1 अप्रैल को शुरू होती है प्रोसेस, क्या अंतिम तारीख बढ़ेगी? इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइलिंग की प्रोसेस जून के पहले हफ्ते से शुरू हो सकती है। आम तौर पर ये 1 अप्रैल से शुरू हो जाती है, लेकिन इस साल इसमें देरी हो रही है। देरी की वजह आईटीआर फॉर्म के लिए जरूरी ऑनलाइन टूल्स उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. भारत अर्थव्यवस्था में जापान से आगे, लेकिन कमाई 12-गुना कम: आम लोगों के लिए क्या बेहतर, बड़ी इकोनॉमी या प्रति व्यक्ति आय? समझें पूरा गणित इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF के डेटा के अनुसार जापान को पीछे छोड़कर भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, लेकिन प्रति व्यक्ति आय के मामले में भारत अभी काफी पीछे है। जापान की तुलना में देश की आय 12 गुना कम है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनना हमारे देश और आम लोगों के लिए बेहतर है या प्रति व्यक्ति आय बेहतर होना। यह समझने के लिए दोनों के प्रभावों की तुलना जरूरी है, क्योंकि ये दोनों ही अलग-अलग इकोनॉमिक इंडिकेटर हैं। इनका आम लोगों पर अलग-अलग असर होता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. HDFC बैंक में FD कराने पर अब कम ब्याज मिलेगा: 1 साल की FD पर 6.50% ब्याज, यहां देखें नई इंटरेस्ट रेट्स स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बाद अब HDFC बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD की ब्याज दरों में की कटौती की है। नई ब्याज दरों के अनुसार अब 1 साल के लिए FD पर सामान्य नागरिकों को 6.50% की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं 2 साल की FD पर सालाना 6.70%, 3 साल की FD पर 6.55% और 5 साल की FD पर 6.30% ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 7.35% तक का ब्याज दे रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. फॉक्सवैगन की गोल्फ GTI प्रीमियम हैचबैक लॉन्च: 5.9 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ेगी, ₹53 लाख एक्स शोरूम कीमत फॉक्सवैगन ने भारत में आज यानी 26 मई को फॉक्सवैगन गोल्फ GTI Mk 8.5 को लॉन्च कर दिया है। भारतीय मार्केट में इसे 53 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया। ये कार अब फॉक्सवैगन कंपनी की देश में सबसे महंगी कार बन गई है। इसके फ्रंट में मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स दी हुई हैं। बम्पर को स्टैंडर्ड गोल्फ की तुलना में थोड़ा स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है। इसके दोनों ओर X-शेप की एलईडी फॉग लाइट दी गई है। नोज पर एक स्लीक लाल पट्टी चलती है, और ग्रिल पर एक GTI की बैजिंग दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. आईक्यू का गेमिंग स्मार्टफोन नियो 10 लॉन्च: AI फीचर्स के साथ स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर, शुरुआती कीमत ₹31,999 गेमिंग फोन बनाने वाली टेक कंपनी आईक्यू ने आज (26 मई) भारतीय बाजार में अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन आईक्यू नियो 10 लॉन्च कर दिया है। ये 16GB रैम के साथ स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर से लैस है। इस प्रोसेसर के साथ आने वाला ये भारत में पहले फोन है। यह एक गेमिंग फोन है, जिमसे आप 144FPS पर गेमिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, फोन में कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं। आइकू नियो 10 को भारत में 4 वैरिएंट्स में पेश किया गया है। इसकी कीमत 31,999 रुपए से शुरू होकर 40,999 रुपए तक जाती है। 3 जून से इसकी सेल कंपनी की वेबसाइट और अमेजन पर शुरू होगी। शुरुआती सेल में कंपनी सभी वैरिएंट्स पर 2000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… अब आपके जरूरत की खबर पढ़ें FD से हर महीने कर सकते हैं कमाई: अभी 6-7% के करीब ब्याज मिल रहा, कम ब्याज पर लोन की भी सुविधा; 7 फायदे FD की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें एक निश्चित रिटर्न मिलता है और आपका पैसा भी सुरक्षित रहता है। लेकिन FD में निवेश करने के कई और फायदे भी हैं। FD कराकर आप अपने लिए हर महीने कमाई का भी इंतजाम कर सकते हैं। FD में आपका पैसा सेफ रहेगा। यहां जमा राशि पर 5 लाख रुपए तक की बीमा सुविधा मिलती है। इसका मतलब यह हुआ है कि अगर किसी कंडीशन में बैंक डिफॉल्ट कर जाए या बंद हो जाए तो आपके 5 लाख रुपए पर सरकार की गारंटी होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…