बिहार के CM नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है। चर्चा है कि नीतीश कुमार आज विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कर सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। अमित शाह आज 12 बजे पटना पहुंचेंगे। इधर सीएम नीतीश के राज्यसभा के लिए नामांकन की खबरों की बीच जदयू कार्यकर्ता सीएम हाउस पहुंचने लगे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि, नीतीश कुमार बिहार के हैं। उन्हें कहीं नहीं जाने देंगे। हम अपनी जान दे देंगे। CM हाउस के बाहर कार्यकर्ता रो रहे हैं। इधर, बुधवार शाम 6 बजे से CM आवास पर अहम बैठक बुलाई गई। इसमें JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी मौजूद रहे। बैठक के बीच विजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अंतिम फैसला नीतीश कुमार को लेना है। वहीं, उनके बेटे निशांत कुमार के नाम की भी चर्चा हो रही है। पार्टी ने अभी तक इन चर्चाओं का खंडन नहीं किया है। वहीं, उमेश कुशवाहा फिर से JDU के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। मीटिंग में नीतीश कुमार ने उनके नाम पर मुहर लगाई है। नीतीश के राज्यसभा जाने की खबरों पर नेताओं के बयान बिहार की सियासी हलचल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए


