नीमच कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित 14 पर केस दर्ज:केंद्रीय गृहमंत्री का पुतले दहन करने का मामला; कैंट थाना पुलिस ने की कार्रवाई

नीमच में गुरुवार शाम को शहर के विजय टॉकीज चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के गृहमंत्री अमित शाह के पुतले का दहन किया था। इस मामले में नीमच कैंट थाना पुलिस ने शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया सहित 14 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दरअसल नीमच में युवक कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी को अपमानजनक करार दिया था। इसके बाद शुक्रवार शाम को नीमच कैंट पुलिस ने बीएनएस धारा 223, 3(5) के तहत कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, राकेश सोनकर, तरुण बाहेती, इकबाल कुरैशी, इकराम पहलवान, जावेद दुर्रानी, शराफत अली, बृजेश मित्तल, आशा सांभर, बाबू सलीम, मोनू लॉक्स, हरगोविंद दीवान, राकेश अहीर, गजेंद्र यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया। जिलाध्यक्ष बोले- कांग्रेस डरने वाली नहीं मामले में नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से कांग्रेस नहीं डरेगी और इसका डटकर मुकाबला करेंगे, न्यायालय में अपनी बात रखेंगे। कांग्रेस डरने वालों में नहीं है। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी पुष्पा चौहान से फोन से संपर्क किया। मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *