नीमच में दो नाबालिग बहनों का बाल विवाह रुकवाया:कल होनी थी शादी, लड़कियां राजस्थान की रहने वाली, मामा के घर आई थीं

नीमच में प्रशासन ने दो नाबालिग बहनों की शादी रुकवा दी है। बुधवार को बाल विवाह रोकथाम दल ने यह कार्रवाई की। लड़कियों की उम्र 16 और 17 साल पाई गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या को 28 जनवरी को खबर मिली थी कि ग्राम जवासा में 29 जनवरी को दो बहनों का विवाह होने वाला है। ये लड़कियां राजस्थान की रहने वाली हैं और अपने मामा के घर आई थीं। एक बारात राजस्थान से और दूसरी जावद के मोरका से आने वाली थी। मौके पर पहुंची टीम एसडीएम संजीव साहू की निगरानी में पुलिस, राजस्व और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम जवासा पहुंची। जांच में पता चला कि लड़कियों के पिता और ननिहाल पक्ष के पास उम्र से जुड़ा कोई सरकारी कागज नहीं है। परिवार ने माना कि दोनों की उम्र 18 साल से कम है। परिवार ने दी लिखित सहमति अधिकारियों ने परिवार और गांव वालों को बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। इसके बाद लड़कियों के पिता और ननिहाल पक्ष ने शादी टालने का फैसला किया। मौके पर पंचनामा बनाया गया, जिसमें परिवार ने लिख कर दिया कि अब लड़कियां बालिग होने पर ही शादी करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *