नीमच में यूथ कांग्रेस ने कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका:कार्यकर्ता बोले- इंदौर में दूषित पानी से 16 मौतें हुईं, घटना पर मंत्री ने अपशब्द कहे

नीमच जिले के जीरन में शनिवार देर शाम युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया। इंदौर में दूषित पानी से हुईं 16 मौतों के मामले में मंत्री के ‘अपशब्दों’ के प्रयोग और उनके व्यवहार से नाराज कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इंदौर की घटना पर सवाल पूछने वाले मीडियाकर्मियों के साथ मंत्री ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक तरफ जनता दूषित पानी के कारण जान गंवा रही है, वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार मंत्री संवेदनशीलता दिखाने के बजाय अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। 1-1 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग प्रदर्शनकारियों ने शासन के सामने दो प्रमुख मांगें रखीं: अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को तत्काल उनके पद से बर्खास्त किया जाए। इंदौर की घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक पीड़ित परिवार को 1-1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए। प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेता पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव, अंकित जाट, बंटी जाट, गौरव गोयल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *