नीमच रोड पर अवैध गैस रिफिलिंग का खुलासा:11 सिलेंडर जब्त, कॉमर्शियल और वाहनों में गैस भरते थे

प्रतापगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। मंगलवार को नीमच रोड स्थित पाटीदार ऑटो पार्ट्स पर रसद विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम ने दुकान से 11 घरेलू गैस सिलेंडर, एक बिजली मोटर और दो चैंबर जब्त किए। ये चैंबर दो-पहिया वाहनों में गैस रिफिलिंग के लिए उपयोग किए जाते थे। घरेलू गैस सिलेंडरों का कॉमर्शियल उपयोग नियमों के खिलाफ रसद अधिकारी रामचंद्र शेरावत ने बताया-इन सभी उपकरणों का इस्तेमाल घरेलू सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करने में हो रहा था। घरेलू गैस सिलेंडरों का कॉमर्शियल उपयोग नियमों के खिलाफ है। इससे गंभीर हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस दुकान में अवैध गैस रिफिलिंग गतिविधियों की पुख्ता जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने बताया- अभियान अवधि के दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों में ऐसे प्रतिष्ठानों की निरंतर निगरानी और जांच की जाएगी। जो भी व्यक्ति या दुकानें घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग करती पाई जाएंगी, उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने अवैध गैस रिफिलिंग करने वालों को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *