नीलगाय से टकराई बाइक, मां-बेटे समेत तीन घायल:अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौटते समय हुआ हादसा

भरतपुर में अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे समेत तीन लोग नीलगाय से टकराकर घायल हो गए। हादसा खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। नीरज बोले – बुआ के घर से लौट रहे थे घायल नीरज कुमार (निवासी घोसराना थाना खेरली, अलवर) ने बताया – भरतपुर के खेड़ली मोड़ थाना इलाके के गांव झारौटी में उसकी बुआ रहती हैं। उनकी सास का निधन होने पर वह अपनी मां उगन्ती मीणा और ताई सुभना के साथ बाइक से अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के बाद तीनों वापस घर लौट रहे थे। अचानक सामने आई नीलगाय, सड़क पर गिरे तीनों नीरज के अनुसार हिंगौटा गांव के पास खेतों से अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई और सीधे बाइक से टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक सड़क पर गिर गई और तीनों घायल हो गए, जबकि नीलगाय वापस खेतों में भाग गई। ग्रामीणों ने पहुंचाया हॉस्पिटल घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार तीनों का उपचार जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *