नीले-ड्रम में दफनाने की धमकी देकर बॉयफ्रेंड संग भागी पत्नी:बोली- रोका तो बच्चों को भी मार दूंगी, पति की सलाह- लव मैरिज कभी मत करना

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 2 बच्चों की मां अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। महिला ने अपने पति से कहा कि अगर उसे रोकने की कोशिश की तो ‘नीली ड्रम’ में मारकर डाल देगी। दोनों बच्चों को भी मार देने की धमकी दी। मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने 7 साल पहले लव मैरिज की थी, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। इसी बीच उसका दूसरे युवक से अफेयर हो गया। पति को अफेयर के बारे में पता चला तो उसने विरोध किया। इस पर पत्नी ने मार डालने की धमकी दी। वहीं पत्नी की हरकत और धमकियों से पति परेशान था। पति ने मीडिया के सामने अपनी आपबीती बताई। उसने लोगों को सलाह दी है कि लव मैरिज कभी मत करना। जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, संजय जांगड़े (26) SECL की आउटसोर्सिंग कंपनी में ड्राइवर है। उसने 2017 में रुखसाना बानो (24) से लव मैरिज की थी। शुरुआत में दोनों अपनी लाइफ से काफी खुश ​थे, लेकिन पिछले कुछ समय बाद रुखसाना का व्यवहार बदल गया था। इस पर संजय को कुछ शक हुआ। कॉल डिटेल से सामने आई पत्नी के अफेयर की सच्चाई संजय ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाई, तब सच्चाई सामने आई। पता चला कि रुखसाना का सूरज महतो नामक युवक के साथ अफेयर चल रहा है। कई बार जब संजय काम पर जाता, तब रुखसाना अपने बॉयफ्रेंड सूरज से कई घंटों तक बात करती। इस बात ने संजय को मानसिक रूप से परेशान कर दिया। उसने बताया कि सूरज महतो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और कोरबा में एक दुकान में काम करता है। मोबाइल फोन के जरिए दोनों का संपर्क हुआ और धीरे-धीरे आपस में उनके बीच बातचीत बढ़ती चली गई। पत्नी ने दी ‘नीली ड्रम’ जैसी वारदात को दोहराने की धमकी संजय ने बताया कि अफेयर का विरोध करने पर रुखसाना ने धमकियां देनी शुरू कर दी। उसने सोशल मीडिया पर वायरल ‘नीले ड्रम’ वाली घटना का हवाला देते हुए कहा कि अगर उसे प्रेमी के साथ नहीं जाने दिया तो उसका भी हश्र वैसा ही होगा। अगर ज्यादा दबाव बनाया तो बच्चों और उसे मार देगी। बता दें कि उस समय उत्तर प्रदेश के मेरठ में मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की नृशंस हत्या के बाद पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड ने शव को नीले ड्रम में डालकर रखा था। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नीले प्लास्टिक के ड्रमों वाले मीम्स और पोस्ट शेयर किए जा रहे थे। पति ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी इसके बाद भी संजय ने 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक बार-बार रुखसाना को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और आखिरकार अपने प्रेमी सूरज महतो के पास चली गई। इसके बाद पति ने मानिकपुर चौकी में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मां के जाने से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल इधर, रुखसाना और प्रेमी सूरज महतो दोनों 6 जून की शाम मानिकपुर पुलिस चौकी पहुंचे, जहां रुखसाना ने अपनी सहमति से पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने का निर्णय लिया। संजय ने बताया कि उनके 2 बच्चे हैं, एक 6 साल का बेटा और 4 साल की बेटी है। रुखसाना ने अपने दोनों मासूम बच्चों को भी छोड़ कर चली गई। दोनों बच्चों का मां के जाने से रो-रोकर बुरा हाल है। मानिकपुर चौकी प्रभारी अमर जायसवाल ने बताया कि पत्नी और उसका प्रेमी दोनों मानिकपुर चौकी आए हुए थे, जहां पत्नी आपसी सहमति से प्रेमी के साथ चली गई है। ………………………….. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रायपुर में तलाकशुदा बताकर साथ रहा, किया रेप:गर्लफ्रेंड के साथ पिकनिक मनाने गया था, पत्नी का आया फोन; भांडा फूटते ही FIR दर्ज रायपुर में एक युवक खुद को तलाकशुदा बताकर गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा था। इस दौरान उसने युवती से कई बार रेप किया। आरोपी ने लड़की को एक झूठी इमोशनल कहानी सुनाकर अपने जाल में फंसाया था। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *