नुक्कड़ नाटक कर राहगीरों को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी

भास्कर न्यूज| धमतरी रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान व नशा मुक्ति अभियान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चलाया जा रहा है। 35वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रेडक्रॉस सोसाइटी जिला धमतरी के चेयरमैन प्राप्ति वाशानी, वाईस चेयरमैन शिवा प्रधान, जिला संगठक आकाश गिरी गोस्वामी, आजीवन सदस्य प्रशांत गिरि गोस्वामी व खोमन लाल साहू ने पुलिस विभाग के साथ मिलकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। गाड़ी चलाते समय मोबाइल के प्रयोग के दुष्परिणाम को भी बताया। हेलमेट न पहनने के परिणाम को दृश्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। नशा मुक्ति जागरूकता का भी संदेश दिया। रेडक्रॉस सोसायटी धमतरी विगत 2 सप्ताह से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गत दिनों हेलमेट रैली के साथ इसका शुरुआत किया गया था। नाटक के माध्यम से लोगों को अपील की है कि ट्रैफिक नियम का पालन करने से हम सुरक्षित अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। साथ ही लोग भी सुरक्षित रहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *