भास्कर न्यूज | रावन ग्रामीण श्रमिकों को साल में 125 दिवस का कार्य उपलब्ध कराने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व में मनरेगा का नाम परिवर्तन कर विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीविका गारंटी मिशन का नाम दिया गया है नई योजना से होने वाली फायदे की जानकारी देने किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बलोदा बाजार द्वारिका प्रसाद वर्मा, रावन तिल्दाबंधा, नेवारी व भोथाडीह में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई । अब वर्ष में श्रमिकों को 125 दिवस का कार्य मिलेगा। ग्राम पंचायत द्वारा एक वर्ष की कार्य योजना ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। सड़क भवन सहित सभी कार्य नई योजना से पूर्ण होगा। समय पर मजदूरी भुगतान नहीं होने पर भत्ता दिया जाएगा।


