नूतनपुरी महासभा के जिलाध्यक्ष बने

बाड़मेर | श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा एवं श्री गोरखपीठ के संरक्षण में सम्पूर्ण भारतवर्ष में गोस्वामी समाज एवं सनातन रक्षार्थ संचालित अखिल भारतीय गोस्वामी महासभा की ओर से नियुक्ति पत्र जारी कर बाड़मेर का जिला संरक्षक एवं जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की गई। अखिल भारतीय गोस्वामी महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सच्चिदानन्द गिरी गोस्वामी एवं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सेठूपुरी की ओर से बाड़मेर जिले में महासभा की मजबूती एवं गोस्वामी समाज के विकास के लिए गोस्वामी सेवा समिति बाड़मेर के पूर्व अध्यक्ष खेतगिरी गोस्वामी को जिला संरक्षक एवं गोस्वामी युवक संघ के पूर्व अध्यक्ष नूतनपुरी गोस्वामी को जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। गोस्वामी समाज के लक्ष्मणपुरी नोखड़ा, मघागिरी देवड़ा, देवेन्द्रगिरी कपूरिया, चूनपुरी लंगेरा, श्रवणगिरी आरंग, कुंपगिरी रावतसर सहित मातृ शक्ति ने महासभा का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *