नेताजी जयंती पर जरुरतमंदों को 500 कंबल वितरित:बंग समाज वेलफेयर फाउंडेशन ने बोस के देशभक्ति के विचारों को किया याद

झालावाड़ जिले के अकलेरा उपखण्ड क्षेत्र के घाटोली में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बंग समाज वेलफेयर फाउंडेशन ने जरूरतमंद व्यक्तियों को 500 कंबल वितरित किए। जयंती समारोह के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस के देशभक्ति विचारों को याद किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना तथा सामाजिक सेवा का संदेश देना था। इस कार्यक्रम में बंग समाज वेलफेयर फाउंडेशन के कानून राय, अनिता विश्वास, अनिमेष मित्र, शीला विश्वास, अरुण विश्वास, आशीष विश्वास, सुरजीत राय, समीर और तिर्थनाथ अधिकारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इनके अतिरिक्त, चेनसिंह पटेल, अमल विश्वास, ओमप्रकाश शर्मा, नन्दलाल, रमेश, बलवीर राठौर, फूलसिंह पटेल, रूपचन्द सोनी, रामचन्द्र, धनराज और हरिसिंह भी मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन पर कुल 500 कंबल बेसहारा, गरीब और जरूरतमंद लोगों को बांटे गए। मौजूद अतिथियों ने इस सेवा कार्य की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *