भास्कर न्यूज | बीजापुर बच्चों के राशन में डाका डालने वाले 6 आश्रम अधीक्षकों निलंबित कर दिए गए हैं। बताते हैं कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालयों के अधीक्षकों के खिलाफ मिली शिकायतों पर जिलास्तर पर नियुक्त नोडल अफसरों ने जांच की, जिसमें 7 संस्थाओं में अनियमितताओं की पुष्टि हुई। इसके बाद कलेक्टर ने उन्हें निलंबित कर दिया है। मिली शिकायतों पर समग्र शिक्षा के डीएमसी ने जांच समिति का गठन किया था, जिसमें कई संस्थाओं में दर्ज संख्या में की अपेक्षा विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही। बावजूद उनके नाम पर भी भोजन मद की राशि का आहरण किया जाता रहा। हर महीने मेस चार्ज पंजी में भी एंट्री नहीं की गई। जांच के बाद गंगालूर व केशकुतुल के अधीक्षकों को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया। निलंबित अधीक्षकों में भटवाड़ा के प्रभारी अधीक्षक आदित्य ठाकुर, सेंड्रापल्ली के प्रभारी अधीक्षक लक्ष्मीनारायण ओढ़दल, संगमपल्ली के प्रभारी अधीक्षक पुष्पलता सोनी, माटवाड़ा के प्रभारी अधीक्षक रघुनंदन मौर्य को संयुक्त संचालक शिक्षा ने निलंबित कर दिया है।


