‘नेता नहीं बेटा चुनें’ के नारे के साथ सुमित चौधरी ने जनसंपर्क कर लोगों से मांगा वोट

सरायकेला| नगर निकाय चुनाव को लेकर सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुमित कुमार चौधरी के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। “नेता नहीं बेटा चुनें’ के स्लोगन के साथ निकले। इस अभियान को क्षेत्र में लोगों का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। प्रचार अभियान के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता प्रचार वाहन के साथ विभिन्न वार्डों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से समर्थन की अपील कर रहे हैं। प्रत्याशी सुमित कुमार चौधरी भी लोगों के बीच पहुंचकर बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं। कई स्थानों पर बुजुर्गों ने उन्हें “विजयी भव’ का आशीर्वाद दिया। कार्यकर्ताओं का दावा है कि क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा की गई। अभियान में पार्टी के राजा सिंहदेव, बद्री दरोगा, बीजू दत्त, सूर्या देवी, सुदीप पटनायक, मीनाक्षी पटनायक एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *