नेत्र शिविर में 120 लोगों की आंखों की जांच:54 मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयन, आदर्श सरस्वती सेवा समिति की पहल

आदर्श सरस्वती सेवा समिति ने डीडवाना में 42वें नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 120 नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिनमें से 54 मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण के लिए चुना गया। यह शिविर दोजराज गणेश मंदिर रोड स्थित अग्रसेन भवन में शंकरा आई हॉस्पिटल और जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। समिति के मीडिया प्रभारी लोकेश अग्रवाल ने बताया कि चयनित मरीजों का सोमवार को जयपुर स्थित शंकरा आई हॉस्पिटल में डॉ. सृष्टि द्वारा आधुनिक तकनीक से बिना टांके के ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। समिति अध्यक्ष नितेश बाजारी ने बताया कि सभी रोगियों के लिए ऑपरेशन, चश्मा, भोजन और रहने की व्यवस्था पूरी तरह नि:शुल्क रखी गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि समिति द्वारा आगामी 15 फरवरी रविवार को 43वें नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। बाजारी ने बताया कि आदर्श सरस्वती सेवा समिति सामाजिक सरोकार के तहत समय-समय पर अनेक गतिविधियां संचालित करती है। इनमें कवि सम्मेलन, होली महोत्सव, नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण और भजन संध्या जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। शिविर को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष नितेश बाजारी, मंत्री बनवारी मोट, कमल भारुका, अशोक घोड़ावत, लोकेश अग्रवाल, योगेश देईदानका, मुकेश लदनियां, कैलाश बगड़िया, संदीप पटवारी, देवकीनंदन गिनोडिया, निखिल मित्तल, शिविर प्रभारी राकेश कुमार, गिरधारी प्रजापत (लाडनूं), प्रमोद सैनी, सुहानी, महेश कुंपावत, सुनील बगड़िया, मनोज सेन, खलील अहमद, सम्राट घोड़ावत और प्रभु पटवारी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *