अमृतसर| ‘नेशनल इंग्लिश ओलंपियाड’ में इंटरनेशनल फतेह एकेडमी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। विशेष उपलब्धियों में कक्षा 10वीं के छात्र अमन सिंह बल ने ऑल इंडिया 9वां रैंक हासिल कर संस्थान को गौरवान्वित किया। उन्हें नकद पुरस्कार, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, हरसीरत कौर ने ऑल इंडिया 21वां और गुरनाज सिंह बल ने ऑल इंडिया 70वां व जोनल स्तर पर प्रथम रैंक हासिल कर मेडल और 4000 रुपए का ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन जीता। इनके अलावा सवरीत कौर और वीराजबीर सिंह ने भी मेडल और सर्टिफिकेट जीते। स्कूल के चेयरमैन जगबीर सिंह रंधावा और चेयरपर्सन रविंदर कौर ने विद्यार्थियों व स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि ये उपलब्धियां उच्च स्तरीय शिक्षा और कड़ी मेहनत का परिणाम हैं।


