अमृतसर| रायन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने नेशनल ओलंपियाड फाउंडेशन की परीक्षा में अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्कूल के कुल 253 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया, जिनमें से 228 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दौर के लिए क्वालीफाई किया है। संस्था के अध्यक्ष डॉ. एएफ पिंटो और प्रबंध निदेशक डॉ. ग्रेस पिंटो के मार्गदर्शन में विद्यालय ने 17 शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों की उपलब्धि का विशेष जश्न मनाया। स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्रों में मोंटेसरी स्तर से कुवरप्रताप, हरनूर और गुरबाज सहित विभिन्न कक्षाओं के राघव महाजन, सहजप्रीत, जसकरण और अर्पणप्रीत कौर आदि शामिल हैं। इन विजेताओं को स्वर्ण पदक और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल कंचन मल्होत्रा ने छात्रों को उनके सराहनीय प्रदर्शन पर बधाई दी।


