नेशनल में फिर से छाई मल्लिका हांडा ने दो सिल्वर पदक जीते

भास्कर न्यूज | जालंधर ऑल इंडिया स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ द डेफ की अगुआई में महाराष्ट्र स्पोर्ट्स काउंसिल की तरफ से नागपुर में 26वीं नेशनल चेस चैंपियनशिप फॉर डेफ का आयोजन किया गया। जीएच रायसोनी पोलिटेक्निक कॉलेज में चैंपियनशिप 16 से 20 फरवरी तक आयोजित की गई। जिसमें मल्लिका-ए-चेस के नाम से मशहूर मल्लिका हांडा ने एक बार फिर से पंजाब का नाम रोशन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। मल्लिका ने स्टैंडर्ड गेम के साथ ब्लिट्ज में भी सिल्वर सहित 2 पदक जीते है। इस पदक के साथ ही मल्लिका को वर्ल्ड टीम चैंपियनशिप के लिए भी सलेक्शन हुई है जो इसी साल मई महीने स्पेन में आयोजित होगी। मल्लिका न सुन सकती है और न ही बोल सकती है। लेकिन नार्मल कैटेगरी में भी वह चैंपियन है। वह लगातार नेशनल में 8-9 बार चैंपियन रह चुकी है और इंटरनेशनल स्तर पर भारत का नाम रोशन कर चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *