आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर | आईटीएम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सेंट्रल जोन इंटर यूनिवर्सिटी कल्चरल यूथ फेस्टिवल 2024 में अपने हुनर से सभी को प्रभावित किया है। साथ ही नेशनल यूथ फेस्टिवल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। सागर के डॉ. हरिसिंह गौर विवि में हुए फेस्टिवल में आईटीएम के 30 सदस्यीय दल ने भाग लिया था। छात्रों ने लगभग 10 विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आईटीएम के देवांश मिश्रा ने एकल शास्त्रीय संगीत और सुगम संगीत प्रतियोगिताओं में परचम फहराया। वहीं मिमिक्री में सौरभ यादव, एकांकी मंचन में मयंक धाकड़, लघुनाटिका में रोहित सिसौदिया समूह ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर आईटीएम के प्रो-चांसलर डॉ. दौलत सिंह चौहान, वाइस चांसलर प्रो. योगेश उपाध्याय, रजिस्ट्रार डॉ. ओमवीर सिंह, तृप्ति पाठक एवं अभिषेक त्रिपाठी ने छात्रों को बधाई दी है।


