नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी:फंड देने के मामले पर जवाब देने एक दिन का मिला समय

झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को फंड देने के लिए दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचन्द्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने इस मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा। राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया गया। खंडपीठ ने आग्रह को स्वीकार करते हुए राज्य सरकार को एक दिन का समय दिया। मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को निर्धारित की। मालूम हो कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने कॉलेज संचालन के लिए सरकार से फंड देने का आग्रह किया है। इस पर अदालत ने राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *