बूंदी. कोटा से जयपुर नेशनल हाइवे पर गोवंश और ढाबों के आसपास मौत मंडरा रही है। बड़गांव से हिंडौली तक हाइवे पर बेसहारा गोवंश रोड पर दिखते हैं। साथ ही हाइवे के किनारे स्थित ढाबों, होटलों पर वाहन चालक हाइवे के बिल्कुल पास वाहनों की पार्किंग कर रहे हैं। यह भी वाहन चालकों के लिए खतरा बन सकता है। ऐसे में जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए। – आराध्या कुमारी


