अलवर शहर से निकल रहे नेशनल हाइवे 248A पर हनुमान सर्किल से करीब 500 मीटर आगे जेएस फॉर व्हील्स के सामने डस्ट से भरा डंपर पूरी तरह धंस गया। करीब 25 फीट चौड़ा और इतना ही गहरा गड्ढा केवल 2 सैकंड में हो गया। चला हुआ डंपर धंसा तो ट्रक को आगे का हिस्सा ऊपर रहा और पीछे का नीचे। मतलब ट्रक खड़ा धंसा है। जिसके कारण ड्राइवर की जान बची। यदि आगे का हिस्सा पहले धंसता तो ड्राइवर का बचना बिल्कुल संभव नहीं था। धंसने के कारण रोड का घटिया निर्माण है। हालांकि इसी जगह से पानी व सीवरेज की लाइन में डली हुई हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा – पौने नौ बजे धंसा डंपर प्रत्यक्षदर्शी राजेश चौधरी ने बताया कि यह घटना करीब साढ़े 8 से पौने नौ के बीच है। यह डंपर दो सैकंड में ही रोड में धंस गया। जबकि इस हाइवे पर लगातार वाहनेां की आवाजाही रहती है। यह हाइवे ढाई साल पहले बना है। ड्राइवर बचने का कारण की डंपर सीधे मुंह नहीं गया। पीछे से धंसा है। यहां करीब 25 फीट से गहरा गड्ढा हो गया। यह हाइवे अलवर से रामगढ़ होते हुए दिल्ली जाता है। रामगढ़ से आगे नौगांवों होते हुए निकलता है। इस ट्रैक में डस्ट भरी थी। केवल 10 किलाेमीटर का रोड 118 करोड़ रुपए में बना यह नेशनल हाइवे अलवर शहर से रामगढ़ के बीच में है। इसका कुछ हिस्से का निर्माण करीब ढाई साल पहले हुआ है। करीब 10 किलोमीटर की रोड को 118 करोड़ रुपए में बनाया गया था। जिस पर टोल प्लाजा भी है।


