नेशनल-हाईवे पर चलते कंटेनर में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक,मौत:साइड में रोककर बाहर निकला, उल्टी करने के बाद हुआ बेहोश

कंटेनर लेकर जा रहे 30 साल के ट्रक ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। तबीयत खराब होने के बाद ड्राइवर बाहर निकला और कंटेनर के आगे बैठ गया। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ थाना क्षेत्र के गुंति गांव की है। बहरोड़ थाने के कार्यवाहक थाना अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया-युवक की पहचान साहिल (30) निवासी नूंह (हरियाण) के रूप में हुई है। मृतक के भाई रिहान फजल ने पुलिस मृग दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया-सुबह 5:30 बजे सूचना मिली कि गुंति गांव के नेशनल हाईवे-48 पर दिल्ली की ओर जाने वाली साइड की सर्विस रोड पर एक युवक अचेत हालत में पड़ा है। पास ही में एक कंटेनर ट्रक खड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां कंनेटर से मिले दस्तावेज के आधार पर युवक की पहचान साहिल (30) निवासी हरियाणा के रूप में हुई। सीने में दर्द होने के बाद ट्रक को हाईवे किनारे रोका
युवक को 1033 एंबुलेंस की मदद से बहरोड़ के जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर दोपहर 12 बजे परिजन बहरोड़ पहुंचे। हाईवे पर पूछताछ करने पर सामने आया कि कंनेटर चलाने के दौरान युवक के सीने में तेज दर्द उठा। इसके बाद उसने ट्रक को साइड में खड़ा किया और बाहर आकर उसके आगे उल्टी करने लगा। इसके बाद युवक वहीं अचेत होकर गिर गया। इस पर आसपास के होटल वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बहरोड़ अस्पताल के डॉक्टर आदर्श अग्रवाल ने बताया-प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। रिपोर्ट आने के बाद कारण पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगे। भिवंडी से फरीदाबाद जा रहा था
मृतक के भाई रिहान ने बताया-साहिल पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था और ट्रक ड्राइवरी का काम करता था। अभी तक उसकी शादी नहीं हुई थी। वह अक्सर लंबे रूट की गाड़ी चलाता था। इस बार भी वह भिवंडी (महाराष्ट्र) से परचून का सामान लेकर फरीदाबाद (हरियाणा) जा रहा था। कार्यवाहक थाना अधिकारी ने बताया-भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। … यह भी पढ़ें पानी का ग्लास उठाते ही हार्टअटैक से युवक की मौत;VIDEO:मोबाइल शॉप की बेंच पर आकर बैठा था, अचानक वहीं गिर गया उदयपुर में 48 साल के युवक की साइलेंट अटैक (हार्ट अटैक) से मौत हो गई। युवक मोबाइल शॉप पर आकर वहां रखी बेंच बैठा था। उसने पास में रखे कैंपर से ग्लास उठाकर पानी पीने की कोशिश की। तभी कुछ ही सेकेंड में वह अचेत होकर गिर गया। दुकानदार और अन्य ग्राहक उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *