नेशनल हेराल्ड मामले में ED की कार्रवाई का विरोध:कांग्रेस ने आयकर विभाग कार्यालय के आगे किया विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में आज गुरुवार को श्रीगंगानगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राज्यव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंकुर मगलानी के नेतृत्व में आयकर विभाग कार्यालय (पुलिस लाइन के पास) के सामने हुए इस विरोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पूर्व जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों के सदस्य और ब्लॉक व मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। अंकुर मगलानी ने कहा कि “केंद्र सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाकर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और केंद्र सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने प्रदर्शन में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस दौरान विरोध स्थल पर पुलिस की मौजूदगी रही और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से सम्पन्न हुआ। आयोजकों ने पहले ही प्रशासन को प्रदर्शन की सूचना दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *