नैनपुर में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत:जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

मंडला जिले के नैनपुर नगर के पास इटका-गोंझी सड़क मार्ग पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक की पहचान गोंझी के मटियाटोला निवासी आशीष उइके के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आशीष अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। पायली के घुमावदार मोड़ के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आशीष सड़क से दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने डायल 112 को जानकारी दी। मौके पर पहुंची 112 टीम ने घायल आशीष को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल नैनपुर में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल मंडला रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद फरार हुए पिकअप वाहन की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *