भास्कर न्यूज | जांजगीर बदहाल नैला-सिवनी मार्ग को सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। खराब सड़क पर डामरीकरण कार्य शुरू कर दिया है। दरअसल नैला रेलवे स्टेशन से आगे केबिन से लेकर सिवनी फाटक तक सड़क पिछले दो साल भर से खराब थी। इसके कारण इस रास्ते में आना-जाना करने वाले लोग परेशान थे। खराब सड़क को लेकर दैनिक भास्कर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। सड़क पर नए सिरे से डामरीकरण कार्य शुरू हो गया है। सड़क के बन जाने से लोगों को खराब सड़क, जाम और धूल, बारिश में गड्ढों से राहत मिलेगी।


