नॉर्दन रेलवे रिटायर्ड इंप्लाइज फेडरेशन ने मेडिकल अलाउंस बढ़ाने की मांग की

जालंधर | नॉर्दन रेलवे रिटायर्ड इंप्लाइज फेडरेशन के सदस्यों की ओर से रेलवे कॉलोनी में मीटिंग की। जिसमें ऑर्गनाइजिंग सचिव विमल रामपाल ने अध्यक्षता की। रामपाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए महासचिव रवि अग्रवाल को सभा की कार्यवाही को आरंभ करने का आग्रह किया। मीटिंग में पेंशन बढ़ाने, मेडिकल अलाउंस को रु.1,000 से बढ़ा कर रु. 3,000 करने, पेंशन कम्युटेशन की राशि को 15 वर्ष की बजाय 12 वर्ष या 10 वर्ष 8 महीने के बाद बंद किया जाए व अन्य मांगों के संबंध में मांग की गई। यहां चेयरमैन राम प्रकाश, डिप्टी चेयरमैन अमरीक, अनूप कुमार, अवश्य पाल, पवन, दिलबाग चंद, ओम प्रकाश परमार, जोगिंदर पाल, भुपिंदर सिंह, टेक चंद अरोड़ा, हरीश कुमार, रजनीश कुमार, सुखपाल सिंह, जसवंत सिंह, राम शरण, राजिंदर वालिया व अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *