टाटा स्टील लिमिटेड ओएमक्यू डिवीजन द्वारा नोआमुंडी के एमई स्कूल ग्राउंड में 34वां वार्षिक फ्लावर और वेजिटेबल शो का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 16-17 जनवरी 2025 को आयोजित इस प्रतिष्ठित शो में झारखंड और ओडिशा से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी जमशेदपुर की चेयरपर्सन रुचि नरेंद्रन ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में 36 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने गुलदाउदी, डहलिया, पॉटेड पौधे, बोनसाई, फल-सब्जियां, मौसमी और कटे हुए फूलों के साथ औषधीय पौधों की विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। शो का सबसे आकर्षक पहलू रहा स्कूली छात्रों द्वारा नोवामुंडी से एकत्रित बेकार प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट सामग्री से बनाई गई कलाकृतियां। ओएमक्यू टाटा स्टील के जीएम अतुल कुमार भटनागर ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। शैलेजा सुंदर रामम और सुरभि भटनागर ने गार्डन प्रतियोगिता के विजेता किसानों, छात्रों और बागवानों को पुरस्कृत किया।


