नोएडा की थाना सेक्टर-63 पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक गैंगस्टर एक्ट में वांछित है। तीनों कॉल सेंटर के जरिए शाइन डॉट इन पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले बेरोजगार युवकों लाइफ टाइम मैंबरशिप देने के बहाने ठगते थे। अब तक 200 से ज्यादा बेरोजगार लोगों से ठगी कर चुके है। इनकी पहचान रिहान, अमित सिंह सिसौधिया, दीपांशु त्यागी और राहुल हुई है। इसमें रिहान 4 जून 2023 को थाना बिसरख और राहुल थाना सेक्टर-63 से इसी तरह की धोखाधड़ी में जेल गया था। वहां से जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने 2024 में इस पर गैंगस्टर एक्ट लगाया था। तभी से वांछित था। वर्तमान में ये दोबारा से ठगी करने लगा था। वहीं अमित सिंह कॉल सेंटर का डायरेक्टर और दीपांशु इसका कॉलर है। लाइफ टाइम मैंबरशिप का देते थे झांसा
रिहान ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह नौकरी के लिए आवेदन करने वाले बेरोजगार युवाओ का शाइन डॉट कॉम से डाटा क्रय करते थे। इसके बाद उनको कॉल करके नौकरी एवं लाइफ टाइम मैम्बरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर धोखाधड़ी करते थे। पुलिस ने बताया कि करीब एक महीने पहले तीनों ने मिलकर गौर सिटी मॉल के पांचवें तल पर आरके एंटरप्राइस के नाम से एक ऑफिस चला रहे थे। हम लोग शाइन डॉट कॉम से डाटा क्रय कर नौकरी के लिए आवेदन करने वाले युवाओं का नाम, पता व मोबाइल नम्बर प्राप्त कर लेते थे। उसके बाद हम लोग उन्हे कॉल करके उनको नौकरी एवं लाइफ टाइम मैंबरशिप रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहते थे। जिस पर वे तैयार हो जाते थे। उसके बाद प्रत्येक युवक से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1900 रुपए धोखाधड़ी करके ऑनलाइन माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करा लेते थे। पैसा प्राप्त कर लेने के बाद रजिस्ट्रेशन कराने वाले व्यक्तियों का फोन उठाने पर हम लोग बहाना बनाते रहते थे। अब तक हम लोगो ने किसी की नौकरी नहीं लगवायी है। युवाओं से धोखाधड़ी कर लिया गया पैसा आपस में बांट लेते है। 1.20 लाख में खरीदा 25 हजार डेटा
पूछताछ में बताया कि कॉल सेंटर का एक अन्य डायरेक्टर है जो अभी बाहर गया हुआ है। इन लोगों ने शाइन डॉट कॉम में 01 अन्य व्यक्ति से 25 हजार आवेदक का डाटा 01 लाख 20 हजार रुपए में खरीदा है। रिहान उपरोक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो जगह बदल-बदलकर अपने ऑफिस स्थापित करता है व अपने साथियों के साथ मिलकर बेरोजगार युवाओं के साथ उक्त तरीके से धोखाधडी करता है।


